अलीराजपुर लाइव के लिए फिरोज खान की रिपोर्ट- थाना अलीराजपुर के तहत कस्बा शिवाजी मार्ग में 28 मार्च 2016 की शाम 6 बजे पीडि़ता सुनीता पति निलेश वाघेला को गंभीर हालात में उसके पति निलेश ने जिला चिकित्सालय अलीराजपुर में इलाज हेतु भर्ती करवाया था। इस मामले की जांच सउनि सोबरनसिंह पाल एवं प्रआर दिपेश गौराना को दी गई जिनके द्वारा उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर मकान पर भौतिक साक्ष्य प्रभावित न हो इस उद्देश्य से घटनास्थल को तत्काल सीलबंद किया। 28 मार्च को गंभीर होने से बड़ौदा उपचार हेतु महिला को रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जांच अधिकारी सोबरनसिंह पाल द्वारा बड़ौदा पहुंचकर पीडि़ता सुनीता उसके परिजन व डॉक्टर से संपर्क किया। पीडि़ता की गंभीर हालात को देखते हुए कार्यपालिक दंडाधिकारी बड़ौदा से लिखित में निवेदन करते हुए विधिवत मृत्यु पूर्व बयान कर जांच में लिया गया व मृतका का उपचार के दौरान मृत बच्चा पैदा हुआ। इसके बाद थाना अलीराजपुर में धारा 307, 316 भादवि का मामला दर्ज किया गया था। मृतका सुनीता ने अपने जांच कथन में बताया था कि वह गर्भवती होकर 28 मार्च 16 को होली का त्योहार होने से मृतका सुनीता व उसके पति निलेश वाघेला मृतका के काका के यहां हरिअर्जुन कलोनी होली खेलने गए थे, जहां पर परिवार में पर्व से गमी हो जाने के कारण उनके द्वारा होली रंग नहीं खेलने का मृतका सुनीता के पति निलेश को रोका, जिस पर आरोपी पति निलेश नाराज हुआ और पत्नी सुनीता को अपने घर लाकर झगड़ा किया और बचने के लिए जब सुनीता ऊपर वाले कमरे में चली गई तो वहां जाकर कमरे में केरोसिन पत्नी पर डालकर आग लगा दी। इसके बाद उपचार हेतु चिकित्सालय आरोपी पति ले गया। प्रकरण की घटना में प्रारंभिक स्तर पर ही जांचकर्ता सउनि सोबरनसिंह पाल द्वारा बहुत ही संवेदनशीलता बरतते हुए की। उपुअ महिला प्रकोष्ठ घनश्याम बामनिया द्वारा गंभीरता से विवेचना करते के परिणामस्वरूप ही प्रकरण में जिला सत्र न्यायालय अलीराजपुर के निर्णय से 30 जनवरी 18 को आरोपी निलेश पिता रामलाल वाघेला को 10 वर्ष का सश्रम कारावास व 5 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने जांचकर्ता एवं विवेचक को अलग से विभागीय प्रक्रिया अनुसार पुरस्कृत करने की घोषणा की है। Post navigation कत्ल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, नशे की हालत में पुत्र ने की मां की हत्या की बाइक सवार युवकों ने बाइक सवार को घायल कर 1 लाख रुपये से अधिक लूटे