थांदला। न्याय, धर्म, प्रकाश, ज्ञान एवं सफलता की शाश्वत विजय के महापर्व विजयादशमी पर स्थानीय दशहरा मैदान पर रावण दहन के पश्चात अचानक एक व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान मौके पर मौजूद एसडीओपी रविंद्रसिंह राठी तथा थाना प्रभारी बृजेश कुमार मालवीय की नजर बीमार व्यक्ति पर पड़ी, पुलिस ने व्यक्ति की गंभीरता को देखते हुए ताबड़तोड़ एंबुलेंस से उपचार हेतु सिविल अस्पताल भेजा, तत्पश्चात तुरंत उपचार मिलने से पुलिस की जागरूकता से व्यक्ति की जान बचाई गई। ज्ञातव्य है तीन दिवसीय 63वें विजयदशमी मवेशी मेले की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए थाना प्रभारी बृजेश कुमार मालवीय पूरे दल बल के साथ मोर्चा संभाल रहे थे, जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस थाने पर दशहरे मेले में अपराध से संबंधित एक भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ l Post navigation तीन दिवसीय मवेशी मेला 11 अक्टूबर से, पढ़िए कब क्या कार्यक्रम होंगे स्वर्णकार समाज ने अजमीढ़जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई