अंतरवेलिया। पुलिस चौकी अंतरवेलिया में मंगलवार को तड़वी और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले नागरिकों की बैठक बुलाई गई। इस दौरान कुरीतियों को दूर करने पर बात हुई। डीजे, शराब और दहेज से दूरी बनाने को कहा। साथ ही दहेज व शराब के दुष्परिणाम बताए। इस अवसर पर थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरीक्षक निर्भय सिंह भूरिया, झाबुआ तहसीलदार सुनील डावर, चौकी प्रभारी अंतरवेलिया जगदीश नायक, प्रधान आरक्षक रेवसिंग चौहान, आरक्षक नारायण, आरक्षक दिनेश, आरक्षक हीरा सिंह मौर्य सहित आस पास के नागरिक सरपंच तड़वी व गामीण उपस्थित रहे। Post navigation संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद आयोजन किया, विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया प्राण प्रतिष्ठा महोत्वव का आयोजन किया, हवन पूजन हुआ