फिरोज खान, ब्यूरो चीफ अलीराजपुर विगत 9 जनवरी की दरमियानी रात अलीराजपुर के मुख्य मार्ग एमजी रोड से घर के बाहर खड़ी टवेरा एमपी 09 बीडी 6633 को अज्ञात चोर चोरी करने में सफल हुए, सिके बाद फरियादी चंद्रकांत पिता जगदीशचंद्र पाठक की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने धारा 379 भादवि का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने घटना को गंभीरता से लेते हुए एएसपी बिट्टु सहगल व एसडीओपी धीरज बब्बर को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम बब्बर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में उनि दिलीप चंदेल, प्रआर राजकुमार, नरेंद्र हिरवे, आरक्षक भवानी कटारा की टीम गठित की गई। कोतवाली पुलिस ने सक्रियता व तत्परता दिखाते हुए मुखबिर सूचना तंत्र द्वारा अलीराजपुर से चुराई गई टवेरा को लगभग 600 किलोमीटर दूर जिला जालौर राजस्थान से मय आरोपी के बरामद कर लिया। उक्त कार्रवाई में उनि धीरेश धारवाल, योगेन्द्र मंडलोई, सउनि धर्मेन्द्रसिंह, प्रआर दिपेश गोराना, दीपक मालवीया, आर नागरसिंह चौहान का सराहनीय योगदान रहा जिस पर एसपी श्रीवास्तव ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की। Post navigation किसान विरोधी कानुन एवं बढती हुई महंगाई को लेकर कांग्रेस का जंगी-प्रदर्शन 15 जनवरी को, बैलगाडी एवं ट्रेक्टर के साथ निकलेंगी विशाल वाहन रैली जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से ग्राम पंचायत में अव्यवस्थाओं का अम्बार, नागरिक त्रस्त