पीयूष चन्देल, अलीराजपुर

केंद्र सरकार द्वारा लागु कृषि कानुन तथा देश मे बढती हुई महंगाई के विरोध को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा 15 जनवरी शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर विशाल बैलगाडी एवं ट्रेक्टर वाहन रैली निकालकर जंगी-प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस द्धारा किसान विरोधी कानुन को लेकर धरना-प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सोपा जाएंगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया, अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, सहित पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बडी संख्या मे उपस्थित रहेंगे।

रैली मे जिले के हजारो कांग्रेसी एवं किसान वर्ग होंगे शामिल

उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल एवं कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार कि जनविरोधी एवं किसान विरोधी नितियो तथा देश मे बढती हुई महंगाई को लेकर जिला कांग्रेस द्धारा 15 जनवरी को जंगी-प्रदर्षन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि 15 जनवरी को स्थानिय टंकी मेदान से 11ः30 बजे एक विशाल बैलगाडी एवं ट्रेक्टर वाहन रैली निकाली जाएंगी। जिसमे जिलेभर के हजारो कांग्रेसी नेता एवं किसान बंधु भी मोजुद रहेंगे। रैली टंकी मेदान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कलेक्टोरेट कार्यालय पर पहुंचेगी। जहां पर जिला कांग्रेस द्धारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर सुरभि गुप्ता को सोपा जाएंगा। श्री पटेल सहित पुर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम माहेश्वरी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर बामनियां, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्षद्धय केलाश चौहान, भुरु अजनार, मोहन भाई, मदनसिंह डावर, पारसिंह बारिया, कमरु अजनार, ऊषान गरासिया, बिहारीलाल डावर, वरिष्ठ नेता प्रकाशचंद्र जेन, सुमेरसिंह अजनार, शोभना औंकार, अनिल थेपड़िया, खुर्शीद अली दिवान, राजेंद्र टवली, रैमण्डसिंह बाबा, सुरेश सारडा, लईक भाई, सानी मकरानी, नारायण चोहान, झमराला भाई, अजहर चंदेरी, सोनु वर्मा, शाबीर बाबा, तरुण मण्डलोई, राजु बामनियां सहित अन्य नेताओ ने जिले के कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ताओ तथा किसान बंधुओ से उक्त कार्यक्रम मे शामिल हो कर सफल बनाने की अपील की है। यह जानकारी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी रफ़ीक कुरेशी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *