गगन पंचाल, कल्याणपुरा झाबुआ विधानसभा के उप चुनाव के मद्देनजर आज कल्याणपुरा पुलिस ने केन्द्रीय सुरक्षा बलों के साथ पूरे नगर में फ्लैगमार्च किया। बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी बस स्टैंड, सदर बाजार, पांचाल गली, चारण मोहल्ला समेत मुख्य मार्ग से फ्लैगमार्च करते हुए निकले। इस मौके पर एसडीओपी पेटलावद, थाना प्रबारी केएल डांगी समेत पुलिस अमला नगर में निकाला जिसका उद्देश्य था कि आगामी 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में में किसी भी अप्रिय स्थिति न बने और इसके लिए प्रशासनिक पुलिस अमला पूरी तरह से सतर्क है। ) Post navigation नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, हिन्दी-गणित ओलपियाड, राष्ट्रीय कम मेरिट ऑनलाईन कर सोण्डवा ने बनाया रिकार्ड एसडीएम करेंगे बुराई के प्रतीक का अंत, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद