आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर चंद्रशेखर आजाद नगर पुलिस ने घर में छुपा कर रखी गई अवैध शराब पकड़ी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई। गुजरात चुनाव के चलते पुलिस अवैध शराब को लेकर गंभीर है। इसलिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह दलसिंह पिता रक सिंह उम्र 55 वर्ष अमनकुआ फलिया झोतराड़ा में दबिश दी। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस को दल सिंह के घर से 51 पेटी माउंट बियर, 38 पेटी रॉयल स्पेशल मिली। जिसकी कीमत 3 लाख के करीब आंकी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने 34/2 , 36 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवराम जमरा, एसआई कमलसिंह नायक, एसआई जयराम वसुनिया, एसआई दिलीप माली, एएसआई फारूक खान, हेड साब महेश कुमार,आरक्षक आनंद अनारे, आरक्षक अंकित रावल सराहनीय कार्य रहा। Post navigation नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया लंबित समस्याओं को लेकर अध्यापकों ने बीईओ को ज्ञापन सौंपा