आरोपी 25 हजार का इनामी डकैत होकर 2014 से था फरार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कांजी
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कांजी

3  thana

झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट- पुलिस थाना रायपुरिया में डकैती के विभिन्न अपराधों मे दिसंबर 2014 को गिरफ्तार कांजी पिता कमजी निनामा एंव मुकेश पिता कालुनिनामा निवासी बियाडावर पुलिस रिमांड के दौरान दोनो आरोपी मय हथकड़ी समेत फरार हुए थे दोनों आरोपी पर अपराध क्रमांक 288-14 ,धारा 224,34 भादवि का 23 दिंसबंर 2014 का पंजीबद्ध किया गया था और घटना के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी गोपाल सूर्यवंशी को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
आरोपी को महाराष्ट्र के चंदेली जिले से किया गिरफ्तार-
पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी केएल डांगी के माध्यम सेआरोपी कांजी पिता कमजी निनामा कोदिनांक 16 फरवरी को महाराष्ट्र के चंदेली जिले से गिरफ्तार किया गया है जबकि आरोपी मुकेश भाभर अब भी फरार है जिसको पुलिस अभी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *