कोतवाली परिसर में होली के रंग में रंगी पुलिस महिला कर्मचारी। अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से रिजवान खान की रिपोर्ट- होली के पावन पर्व पर जिला मुख्यालय के कोतवाली थाना परिसर में मंगलवार को सुबह जिला पुलिस कर्मचारियों ने अपने अधिकारियों की उपस्थिति में जमकर होली खेली। इस अवसर पर जिले के पुलिस कप्तान कार्तिकेयन के, अलीराजपुर एसडीओपी स्टेला सुलिया, आरआई घुुंघरवाल, जोबट एसडीओपी आनन्द वास्कले सहित बड़ी पुलिस कर्मचारियों ने होली का जश्न मनाया। एसपी कार्तिकेयन के ने अपने मातहत पुलिस कर्मचारियों के साथ रंगों के पर्व होली उत्सव मनाया। लगभग 5 घण्टे चले पुलिस की धुलेंड़ी में महिला पुलिस कर्मचारियों ने भी होली खेली। Post navigation पुलिस के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण की कलेक्टर से शिकायत जिला सहकारी बैंक कर्मचारियों ने पुलिस प्रकरण दर्ज पर सौंपा ज्ञापन