अमरसिंह @ उदयगढ़ ( कनास ) उदयगढ़ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम सीयालि में गरबा उत्सव के दौरान लाइट जाने के बाद दीपक पिता सेकू निवासी कुंडलवाशा उम्र 20 वर्ष की रात में गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसको पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में ओर अनुविभागीय अधिकारी जोबट दिलीप बिलवाल के मार्गदर्शन में निरीक्षक पीएस डामोर के नेतृत्व में 6 सदस्य टीम गठन कर जांच शुरू की गई जिसमें लगभग 23 घंटों में पुलिस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया आरोपी भूपेंद्र पिता भिमा अजनार जाति भिल निवासी कुंडलवॉशा को गिरफ्तार करते हुए धारा 302, 25, 27 आर्म एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है जोबट SDOP दिलीपसिंह बिलवाल ने बताया कि आरोपी मरने वाले का दोस्त ही था लेकिन पुरानी किसी बात को लेकर मन मे रंजिश पालकर बैठा था ओर घटना के दिन मौका मिलते ही आरोपी ने घटना को.अंजाम दे दिया…पुलिस ने वह हथियार भी बरामद कर लिया है जिससे हत्या की गयी थी ..सफलता पाने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामेश्वर बघेल, लक्ष्मण सिंह देवड़ा, प्रधान आरक्षक अमरसिंह भाबोर आरक्षक तोलसिंह बामनिया, तूफान द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गयी Post navigation जोबट उपचुनाव: पुलिस ने BSF और CRPF के जवानों के साथ निकाला फ्लैग मार्च ..