झाबुआ डेस्क। वर्तमान समय में सामाजिक सरोकार और परंपराओं के निर्वहन के तरीकों में एक सार्थक बदलाव देखने को मिल रहा है। अब लोग अपने परिजनों की पुण्यतिथि को केवल विलाप या कर्मकांड तक सीमित न रखकर, उसे जीव-दया और सेवा के संकल्प के रूप में मना रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को स्थानीय गोशाला में एक परिवार ने पहुंचकर गायों की सेवा की। जीवन ज्योति हेल्थ सर्विस के आउट रीच वर्कर भावेश सोलंकी ने अपने पिता विनोद सोलंकी की पुण्यतिथि पर गोमाता को उनकी पसंदीदा वस्तुएं खिलाई। गायों को ताजी हरी सब्जियां, हरा चना और गुड़ खिलाया गया। गोशाला सोलंकी ने कहा कि गायों की सेवा करने से जो आत्मिक शांति मिलती है, वह अतुलनीय है। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सरिता सोलंकी, पुत्री सेजल और कृष्णा व परिवार के सदस्य तथा गर्व सोलंकी, सिप्पी डाबी, तरुण मौजूद रहे। Post navigation भारतीय स्त्री शक्ति कन्या जागरूकता के लिए विशेष आयोजन किया कांग्रेस का 140 वाँ स्थापना दिवस मनाया