झाबुआ। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140 वा स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय विधायक कार्यालय पर पार्टी का झंडा वंदन जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका द्वारा किया गया झंडा वंदन के पश्चात समस्त कांग्रेस जनों ने राष्ट्रीय गीत जन गण मन गाकर कांग्रेस पार्टी के महान पुरुषों की जय जयकार कर नारे लगाए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका मैं अपने उद्बोधन में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 में 72 सदस्यीय कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में हुआ जिसका उद्देश्य सर्व धर्म समभाव सर्वहारा वर्गों के उत्थान एवं धर्मनिरपेक्षता रहा है जो आज भी अपने उद्देश्य पर दृढ़ संकल्पित है कांग्रेस का गठन भारतीयों को एक मंच प्रदान करना था जहां वे अपने विचारों और मांगों को व्यक्त कर सके समय के साथ कांग्रेस भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की प्रमुख पार्टी बन गई और महात्मा गांधी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण आंदोलन का हिस्सा रही कांग्रेस ने ही देश में कई बड़े-बड़े संसाधन आईआईएम आईआईटी एम्स जैसे बड़े अस्पतालों बड़े-बड़े बांधों का निर्माण कर देश में विकास किया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता साबिर फिटवेल जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष नटवर डोडियार एनएसयूआई जिला अध्यक्ष नरवेश अमलियार शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर ब्लॉक अध्यक्ष खून सिंह गुड़िया महिला कांग्रेस नेता गोरी कटारा बबलू कटारा युवा कांग्रेस प्रवक्ता लोकेंद्र बिलवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शंकर सिंह हटीला किलु भूरिया राहुल वड़किया करीम शेख गोलू कुरैशी ऋषि डोडियार संजय परमार गुफरान कुरैशी राकेश डामोर मनोज गुंडिया संतोष हटीला आदेश भूरिया वीजन ताहेड दीपक मखोरिया कैलाश भूरिया डूंगर सिंह वास्केल पप्पू भाबोर प्रताप सिंह सोलंकी आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने किया व आभार कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ ने व्यक्त किया। Post navigation पुण्य तिथि पर गोशाला में गौ सेवा की, गायों को हरी सब्जी और गुड़ चना खिलाया अवैध शराब का परिवहन कर ले जा रहा चार पहिया वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, शराब जब्त