झाबुआ डेस्क। भारतीय स्त्री शक्ति द्वारा स्थानीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के लिए कन्या जागरूकता के लिए विशेष आयोजन किया, जिसमें बालिकाओं को अपनी सुरक्षा के लिए किस प्रकार सतर्क रहना ,तथा शारीरिक स्वच्छता के महत्व के साथ ही उम्र के इस पड़ाव पर क्षणिक आकर्षण के भ्रम में ना पड़कर अपने कैरियर को फोकस करने जैसी बातों को रेखांकित किया गया। सर्व प्रथम संगठन की अध्यक्ष अर्चना जी सिसोदिया ने भारतीय स्त्री शक्ति का परिचय दिया ,तदोपरांत कीर्ति देवल ने संगठन गीत प्रस्तुत किया सुखद स्पर्श व बुरे स्पर्श को संगठन की जिला सह संगठन मंत्री प्रवीणा जी माथुर द्वारा बड़े ही सहज ढंग से बताया ।उन्होंने एक लघु फिल्म दिखाकर स्पष्टता प्रदान की।किशोरी बालिकाओं में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव पर जिला संगठन मंत्री सविता जी गुप्ता ने बालिकाओं से खुलकर चर्चा की साथ ही उनकी शंका का समाधान भी किया।कार्यक्रम में 350 से अधिक छात्राएं उपस्थित थी। संचालन वंदना जोशी ने किया आभार संगठन की सचिव पूजा माथुर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्ष अंजू शर्मा ,संध्या कुलकर्णी, सुनीता जैन, लता देवल, राष्ट्रीय सचिव किरण शर्मा व विद्यालय की शिक्षिकाएं भी उपस्थित थीं। Post navigation काकनवानी में बड़ी चोरी: गैस कटर से अलमारी काटकर ढाई किलो चांदी की मूर्तियां चोरी पुण्य तिथि पर गोशाला में गौ सेवा की, गायों को हरी सब्जी और गुड़ चना खिलाया