रितेश गुप्ता, थांदला आजाद पीपली गणेश मित्र मंडल के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने पर 18 सितंबर मंगलवार को विशाल सार्वजनिक भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे पीपली चौराहे पर सार्वजनिक भंडारा का आयोजन होगा जिसमें सभी धर्मावलंबी उपस्थित रहकर भंडारे का लाभ ले सकते हैं। गौरतलब है कि गणेशोत्सव में धूम मची हुई है और प्रतिदिन सिद्धि विनायक की महाआरती उतारी जा रही है जिसमें धर्मप्रेमी लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। विशाल श्री श्याम संध्या 21 को एक शाम, हारे के सहारे के नाम के साथ ही स्थानीय आजाद पीपली गणेश मित्र मंडल द्वारा पीपली चौराहे पर 21 सितंबर शुक्रवार को रात्रि 8.30 बजे विशाल श्री श्याम संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस श्याम संध्या में मुंबई के प्रख्यात भजन गायक विजय चौहान अपनी दिलकश आवाज में खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही गणेशोत्सव के अवसर पर बाबा की अखंड ज्योत जलाई जाएगी। स्थानीय आजाद पीपली गणेश मित्र मंडल ने शहरवासियों भजन प्रेमियों से इस कार्यक्रम में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। Post navigation आजाद चौक पीपली चौराहे गणेशजी की आरती में जुटे सैकड़ों धर्मावलंबी पुलिस को बड़ी सफलता : प्रतापगढ़ से मादक पदार्थों की सप्लाई कर क्षेत्र में खपा रहे तीन नशा माफियाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार