ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला पीएमश्री शासकीय कन्या हाईस्कूल छकतला में सत्र 2024-25 में अध्ययनरत छात्राओं के लिए संस्था में फेयरवेल सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं द्वारा कक्षा 10वीं की छात्राओं का संगीतमय एवं पुष्पवर्षा के साथ शानदार स्वागत किया गया। संगीत दशरथ सिंह मंडलोई जानिया निंगवाल राहुल अवास्या एवं जामली के साथी के सरस्वती वंदना एवं विदाई गीत प्रस्तुत किया गया। संस्था की ओर से सभी शिक्षकों के द्वारा आशीर्वाद स्वरूप वक्तव्य दिया और कहा कि सभी छात्राएं अपना लक्ष्य तय कर आगे बढे़ तभी मंजिल पा सकते हैं। सीएसी अरविन्द तोमर ने 80% से अधिक अंक प्राप्त करने पर सभी छात्राओं को 1100-1100 का पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की। सभी छात्राओं से कहा सभी छात्राएं मन लगाकर पढाई करें और अपना भविष्य उज्जवल बनाये। शिक्षकों के साथ साथ संस्था की कक्षा 10 वीं की छात्राओं में दिव्या, रिंकु हिना एवं नवीता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। संस्था द्वारा कक्षा 10वीं की सभी छात्राओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया एवं संगीत की टीम को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्री छितुसिंह बामनिया, प्रधानाध्यापक श्री मोहनसिंह कनेश, विक्रम सिंह डावर, देवेन्द्र डावर, जगदीश ठकराव, जबरसिंह बारिया,कु. सुनिता चौंगड़, श्री अंशुल वाघेला, श्री विनेश भयडिया, की. पूजा कनेल, राहुल अवासीया, इकरामसिंह रावत एवं बच्चूसिंह भाबर उपस्थित रहे। Post navigation पीएमश्री कन्या हाई स्कूल में छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल की छात्राओं ने किया शैक्षणिक भ्रमण