झाबुआ लाइव डेस्क के लिऐ ” पिटोल” से ” भूपेंद्र नायक” की रिपोर्ट । बिखरा पडा सामान घटनास्थल पर बीती रात करीब 2 बजे हथियारबंद बदमाशो ने झाबुआ कोतवाली के अंतर्गत आने वाले ” पिटोल” चोकी मुखयालय मे रहने वाले भाजपा नेता ” जगदीश बडदवाल” के आवास को अपना निशाना बनाते हुऐ लाखो की डकैती को अंजाम दिया । बदमाशो ने घर के पीछे से घर मे प्रवेश किया ओर फिर जगदीश बडदवाल की पत्नी मंजू को बंधक बनाते हुऐ उनके 6 लाख रुपये मूल्य के गहने छीन लिऐ ओर उनके सिर पर गंभीर चोट पहुँचाई । इस दौरान जगदीश बडदवाल बाहर शोर मचा रहे थे शोरगुल सुनकर आसपास के लोग सक्रिय हुऐ लेकिन बदमाश दहशत फैलाने के लिए फायर करते हुऐ भाग निकले । साथ मे 40 हजार रुपये नगद भी बदमाश ले गये है घटना के बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने आसपास तलाश किया मगर बदमाश भाग निकले । लेकिन 4 गोलियो के साथ एक मैगजीन कवर , एक संबल , एक दरवाजा तोडने का उपकरण जल्दबाजी मे बदमाश छोड गये है । गंभीर रुप से घायल जगदीश की पत्नी मंजू का दाहोद के अस्पताल मे इलाज जारी है वही पुलिस के आला अधिकारीयों ने घटनास्थल का दौरा किया है ।। Post navigation सिलीकोसिस से तिल तिल कर मर गये 51 लोग, सरकार के पास नाम तक नही ! नार्को मामले मे मनोज गादिया की याचिका पर सुनवाई कल तक टली