भूपेंद्र नायक पिटोल 

आम जनता को दो पहिया वाहनों से दुर्घटना में बचाने के लिए पिटोल पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है झाबुआ जिले के शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी महंगी बाइक के साथ बाइकर्स मोडिफाइड साइलेंसर से तेज गति में बाइक चलाते हैं जिससे दुर्घटना का हमेशा अंदेशा बना रहता है पिटोल ही नहीं अपितु पूरे जिले के बाइकर्स छापरी गैंग ने धूम मचा रखी है आम लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को छोटी साइकिलों से भी घर के आंगन में नहीं खेलने नहीं देते हैं पता नहीं कब बाइकर्स से नन्हे मासूम की जान चली जाए आए दिन सोशल मीडिया समाचार पत्रों के माध्यम से यह खबरें मिलती है इन बाइकर्स को रोकने लिए विगत दो दिनों से सदर बाजार क्षेत्र में पिटोल पुलिस ने तेज रफ्तार और मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले बाइकर्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। जिसमें 22 दो पहिया वाहन चालकों के चालान कर कुल 7000 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस के अनुसार कई वाहन चालक जिनके पास बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चला रहे थे, जरूरी दस्तावेज़ साथ नहीं रख रहे थे और भीड़भाड़ वाले इलाके में तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे। कई बाइकों में अत्यधिक आवाज़ वाले मॉडिफाइड साइलेंसर भी लगे पाए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ युवक महंगी बाइकों पर तेज आवाज़ वाले साइलेंसर के साथ बाजार में स्टंटनुमा अंदाज़ में वाहन चलाते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है

ग्रामीण क्षेत्रों में पिटोल एवं आसपास के गांव के कई अभिभावक अपने कम उम्र के बच्चों को दो पहिया चार पहिया और ट्रैक्टर भी चलाने के लिए दे देते हैं छोटे बच्चों के ट्रैक्टर चलाने पर उनके पिता से कोई बात करता है तो वह उनसे अभद्र व्यवहार करते हैं।

पिटोल चौकी प्रभारी अशोक बघेल का कहना है कि जिला पुलिस कप्तान के देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में समय-समय पर कार्यवाही चलती रहेगी मोडिफाइड साइलेंसर वाली गाड़ियों को जप्त कर साइलेंसर निकल जाएंगे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *