थांदला। थांदला नगर परिषद चुनाव हेतु की गई आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव करते हुए नगर के वार्ड क्रमांक 12 जो की एकमात्र पिछड़ा वर्ग वार्ड है जिसे की आरक्षण प्रक्रिया के दौरान पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड घोषित किया था, उसे परिवर्तन करते हुए पिछड़ा वर्ग मुक्त वार्ड रखा गया है। जिसमें कोई भी पिछड़ा वर्ग के महिला या पुरुष उक्त वार्ड में चुनाव लड़ सकेंगे। हालांकि इस परिवर्तन से नगर परिषद की आरक्षण प्रक्रिया में 50% महिला आरक्षण भी कम हुआ है ऐसी स्थिति में किसी एक वार्ड का महिला आरक्षित वार्ड होने की संभावना है। Post navigation प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार का थांदला दौरा 26 अगस्त को हर घर उम्मीदवार; आरक्षण प्रक्रिया होते ही उम्मीदवारों के पोस्टर वॉर शुरू