थांदला। राज्यमंत्री स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार का 26 अगस्त झाबुआ जिले का दौरा हेतु कार्यक्रम तय हुआ है। कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री कल 26 अगस्त शुक्रवार को शाम 3:50 पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय का भूमि पूजन एवं शिलान्यास एवं जनपद पंचायत के शॉपिंग काम्मप्लेक्स का भूमि पूजन करेंगे। जिसके पश्चात् शाम 4:30 बजे मोरझरी स्थित कन्या परिसर का लोकार्पण करेंगे। यहां से प्रभारी मंत्री पेटलावद के लिए रवाना होंगे तथा अगले दिन 27 अगस्त शनिवार को प्रातः 10:00 बजे पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। नगर परिषद चुनाव के लिए अहम हो सकता है दौरा पूरे नगर में नगर परिषद चुनाव को लेकर चुनावी पारा अपने चरम पर है। ऐसे में प्रभारी मंत्री का नगर में दौरा एवं कार्यकर्ताओं से भेंट अपने आप में एक अलग अहमियत रखेगा। हालांकि प्रभारी मंत्री के दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे सिर्फ पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करने के उद्देश्य से थांदला पहुंचेंगे। Post navigation मिट्टी के गणेशजी बनाओ प्रतियोगिता 28 अगस्त को पिछड़ा वर्ग महिला आरक्षित वार्ड हुआ पिछड़ा वर्ग मुक्त वार्ड