झाबुआ लाइव के लिए विपुल पंचाल की रिपोर्ट- अभी अभी झाबुआ जेल चौराहे पर पिक-अप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। हालांकि इस हादसे में बाइक सवार खतरे से बाहर बताया गया लेकिन पिक-अप चालक बाइक सवार को टक्कर मारता हुआ विजय स्तंभ में जा घुसा। गौरतलब है कि शहर की शान विजय स्तंभ पर वाहनों तथा राहगीरों की आवाजाही रहती है पर यह तो गनीमत रही कि हादसे के समय कोई पैदल राहगीर मौजूद नहीं था नहीं तो जान-माल की हानि हो सकती थी। पुलिस ने मौके पर पहुंची है। Post navigation पिक-अप चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार, विजय स्तंभ को किया धराशायी डिलेवरी में शिशु व माता की हुई मौत, परिजनों ने लगाए डॉक्टरों पर गंभीर आरोप