झाबुआ Live डेस्क अब से थोड़ी देर पहले झाबुआ पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन हो रही शराब से भरी पिकअप वाहन को पुलिस ने धर दबोचा है फिलहाल कार्रवाई जारी है कितनी शराब है और यह शराब कहां जा रही थी फिलहाल इसकी जांच पुलिस कर रही है। शराब की कीमत हजारो में आंकी जा रही है।अब से थोड़ी देर पहले झाबुआ पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन हो रही शराब से भरी बोलेरो वाहन को पुलिस ने धर दबोचा है। यह पिकअप पारा क्षेत्र के पलसाड़िया गांव से पकड़ी गई है। करीब 103 पेटी देशी प्लेन बरामद हुई है। जब्त शराब को झा झाबुआ कोतवाली लाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर रही है। हैरानी की बात यह है कि जिस बोलेरो को पकड़ा गया है उस पर मप्र शासन लिखा हुआ है। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह शराब कहां जा रही थी। Post navigation धार-अलीराजपुर बॉर्डर पर करीब 1200 पेटी से भरा शराब का ट्रक बरामद झाबुआ विधानसभा को 7 झोन मे बांटकर उपचुनाव मे उतरेगी कांग्रेस ; हर झोन का इंचाज॔ होगा मंत्री