मुकेश परमार, क्राइम रिपोर्टर अलीराजपुर जिले की जोबट पुलिस ने अब से थोड़ी देर पहले धार-अलीराजपुर जिले की सीमा पर कनवाड़ा गांव के समीप करीब 1200 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक बरामद कर थाने लाया गया है। बरामद शराब की कीमत करीब 12 लाख रुपए से अधिक है। जोबट थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिस ट्रक में शराब ले जाई जा रही थी उस ट्रक का नंबर आरजे 09 जीसी 6685 है। ) अगर आप आपने गांव-शहर में झाबुआ-अलीराजपुर लाइव की खबरें वाट्सएप पर चाहते हैं तो हमारे इस नंबर 9669487490 को अपने-अपने दोस्तों, परिजनों एवं विभिन्न समूहों के वाट्सएप ग्रुपों में एड कर लें। Post navigation पुलिस प्रांगण में हुई ग्राम सुरक्षा व शांति समिति की बैठक में नागरिकों ने बताई समस्याएं MP शासन लिखी बोलेरो में अवैध रूप से हो रहा था शराब का परिवहन, पुलिस ने धरदबोचा…