अलीराजपुर लाइव के लिए आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट-
पिकअप वाहन से नगर के बस स्टैंड के करीब एक दुकानदार के यहां शासकीय दुकान का गेहूं भरा पिकअप वाहन युवाओं ने मौके से पकड़ कर थाने पर खड़ा करवा दिया। तहसीलदार जेपी सोर ने बताया कि मैंने थाने पर जाकर जांच कर ली है वाहन में रखे सफेद थैलियों में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का गेहूं  है। फूड इंस्पेक्टर के आने के बाद माल की गिनती की जाएगी फिलहाल माल जब्त कर थाने पर खड़ा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *