झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- शुक्रवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे करंट लगने से बालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी अनुसार ऋतुराज कॉलोनी के 14 वर्षीय बालक आफताब पिता शहजाद गौरी निवासी शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे अपने घर पर विद्युत उपकरण की मरम्मत कर रहा था। बालक आफताब जहां खड़ा था वह जगह पानी से तर थी। विद्युत उपकरण से करंट लगते ही बालक उसकी चपेट में आ गया, जिसे परिजनों ने छुड़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया परंतु तब तक बालक आफताब मृत्यु हो चुकी थी। बालक अफताब कक्षा आठवीं में पढ़ता था। Post navigation शासकीय गेहूं से भरे पिक-अप पकड़ाई मंदसौर कांड के मृतकों को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि