अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से फिरोज खान (बबलू) की रिपोर्ट- शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय चन्द्रशेखर आजाद नगर की छात्रा रही पिंकी डुडवे पिता सवेसिंह निवासी बेचा भावटा ने हाल ही में NEET 2016 में 46.56% अंक प्राप्त कर AIPMT के लिए पात्रता प्राप्त की थी। पिंकी का द्वितीय चरण की काउंसलिंग में श्री अरविन्दो कालेज आफ डेंटिस्ट इन्दौर BDS में कोर्स ले लिए हुआ है। पिंकी के चयन होने पर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास डामोर एवं संस्था के प्राचार्य विनोद कुमार कोरी ने बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान प्राचार्य विनोद कुमार कोरी ने कहा कि पिंकी के चयन से निश्चित ही अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। वहीं पिंकी का कहना है कि मेरे विद्यालय के गुरूजी एवं प्राचार्य कोरी के कुशल मार्गदर्शन में आज इस मुकाम तक पहुंची हूं। Post navigation रायपुरिया थाने पर शांति की समिति की बुधवार को एनएसयूआई ने कॉलेज की समस्याओं को लेकर निकाली रैली, धरना देकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन