परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट पावर इंजीनियर एंड एप्लॉई एसोसिएशन द्वारा प्रदेश के समस्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन मूलतः मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन मेंमुख्य मांगों में सातवें वेतनमान की विसंगति दूर करने, छठवें वेतन की विसंगति दूर करने, प्रशिक्षण अवधि के उपरांत का वेतन वृद्धि, उच्च शिक्षा प्राप्त कर्मियों को उच्च पद पर नियुक्ति, कनिष्ठ अभियंताओं की पदोन्नति पॉलिसी, 50% इलेक्ट्रिसिटी रेबट दिलाए जाने, सुरक्षा का मुद्दा, संविदा नियमतीकरण, आउटसोर्सिंग का शोषण बंद करने, ट्रांसमिशन कंपनी के कर्मचारी की वेतन विसंगति दूर करने सहित 12 सूत्री मांगों का मांग पत्र प्रस्तुत किया गया | ज्ञापन में क्षेत्रीय सदस्य बृजेश कुमार यादव, जिला संयोजक सुखदेव मंडलोई, व्रत संयोजक विकास पटेल, आउट सोर्स कर्मचारियों के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार एवं जिला अध्यक्ष गणेश पाटीदार, संविदा कर्मचारी राकेश पांडे इत्यादि के साथ भारी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों ने ज्ञापन में भाग लिया। Post navigation ट्रैफिक पुलिस व निर्भया टीम ने ग्रामीण महिला-पुरुषों को सुरक्षा के नियम समझाकर पालन का दिलाया संकल्प सद्गुरु वाटर एण्ड डेवलपमेंट फाउंडेशन दाहोद ने 100 हितग्राहियो को किए गैस कनेक्शन वितरित