झाबुआ लाइव के लिए काकनवानी से विपुल पांचाल की रिपोर्ट

Dungripada-churchआज झाबुआ डायसिस के काकनवानी के समीप डुंगरिपाड़ा में राज राजेश्वर चर्च में पालवाड़ी माता का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नो दिवशीय नोवेना कार्यक्रम दिनांक 25 /9/2015 से शुरू होकर 3/10/2015 को समाप्त हुआ। प्रतिदिन शाम 5 बजे से धार्मिक कार्यकर्मो के तहत रोजाना मिसा बलिदान चढ़ाया गया ।ततपश्चात रात्रि में गरबे का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के सभी समुदाय के लोगो ने भाग लिया आज पर्व के अंतिम दिन झाबुआ धर्म प्रान्त के नव नियुक्त धर्माध्यक्ष फादर बसिल भूरिया  बिसप देव प्रसाद गनावा ,P R O फादर रॉकी शाह एवम् फादर पिटर खराड़ी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में हजारो की तादात में राजस्थान गुजरात व् मध्यप्रदेश से भक्त  पहुचकर पालवाड़ी माता के पर्व मे पहुचे।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मायकल खड़िया बर्नाड कटारा सामुएल डामोर बहादुर कटारा गुलाब डामोर प्रिन्स डामोर विकास डामोर आदि का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *