अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से पारस सिंह भदौरिया की रिपोर्ट- सोमवार अलसुबह करीब 4 बजे जोबट थाने के अंतर्गत ग्राम निमथल रावत फलिया में रहने वाला बाल सिंह पिता हरसिंग भिलाला और अनसिंग खेत में पानी देने के लिए गए थे तभी उन्हें अपने कुएं पर खट-पट की आवाज सुनाइ दी, जब दोनों ने देखा कि चोर पानी की मोटर निकाल कर भाग रहे हैं। दोनों भाई चोरो के पीछे दौड़े जिसमे से एक चोर को पकड़ लिया। और उसे जोबट पुलिस थाने ले गए और पुलिस के सुपूर्द कर दिया। टीआई मोहरे के अनुसार आरोपी की पहचान जामसिंह पिता दीवान भील निवासी रणजीतगढ़ के रूप में हुई है। चोर के खिलाफ धारा 379 भादवि का मामला दर्ज कर चोर से उसके साथी की पूछताछ की जा रही है। Post navigation नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने की कवायद शुरू, फलालेन-पेपर बैग का होगा इस्तेमाल जेएमएफसी कोर्ट रूम में अलमारी काटकर चोरों ने आवश्यक दस्तावेज फाड़े