जितेंद्र वाणी, नानपुर

अलीराजपुर जिले के नानपुर में एलएनटी कंपनी के द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन से सेजगांव के काला पानी के निवासी एवं किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है। इन फसलों में कपास सोयाबीन मक्का मूंगफली अन्य फसले बर्बाद हो रही है। ग्रामीण जय राम हिटलर छगन राम सिंह ओंकार गुलाब भारतीय भेरू सिंह आदि ने बताया कि लगभग 6 दिनों से यह पानी इसी तरह निकल रहा है जिस फसले और जमीन भी बर्बाद हो रही है।