जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय की मौत हो गई। शनिवार को खंडवा बड़ौदा रोड पुलिस थाने के सामने सुबह से लेकर शाम तक एक गाय तड़पती रही, लेकिन कोई भी इसकी सुद लेने नहीं पहुंचा। नानपुर स्वास्थ्य केंद्र के सामने कई घंटों से गाय तड़प रही थी। बताया जा रहा है कोई वाहन गाय को टक्कर मार गया था। लोगों को लगा इसका मालिक आएगा लेकिन गाय का दम निकलने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। गौरतलब है कि गांव के चौराहे पर सुबह से लेकर शाम तक मवेशी घूमते रहते हैं। Post navigation भोरदिया के सरपंच की ग्रामीणों ने की शिकायत, सीसी रोड निर्माण की जांच कराने की मांग पाइप लाइन फुटी, फसल हो रही बरबाद