भूपेंद्रसिंह नायक पिटोल शिवगंगा झाबुआ द्वारा आयोजित 11 से 28 फरवरी तक होने वाली हलमा जाग्रति यात्रा 25 फरवरी दोपहर 2 बजे पिटोल पहुंची जिसमें पिटोल सहित आसपास के ग्रामीण मातृशक्ति गेती-फावड़ा-तगारी लेकर पिटोल नगर में सैकड़ों की संख्या में भ्रमण पर निकले और जल-जंगल-जमीन बचाने के नारों के साथ भारत माता के जयघोष के नारे भी लगा रहे थे। शिवगंगा बाबा देव जमी माता माता वन जल हण माता गौमाता संवर्धन से समृद्धि लाने का प्रयास कर रहे हैं। इन्हें मुख्य उद्देश्य को लेकर यात्रा थांदला पेटलावद झाबुआ मेघनगर उदयगढ़ आदि क्षेत्रों जाकर जन जागरण करेंगी। इस यात्रा को शिवगंगा के प्रमुख पद्मश्री महेश शर्मा के निर्देशन में उनके कार्यकर्ताओं द्वारा हलमा का मूर्तरूप दे रहे हैं आज यात्रा गांव कालिया बड़ा के सावन माता वन पर रुकेगी और कल गांव घटिया की ओर प्रस्थान करेगी। ) Post navigation अब अगर वाट्सएप पर डाली अश्लील व आपत्तिजनक सामग्री तो हो जाएगी एफआईआर, वाट्सएप के साथ मिलकर सरकार ने जारी की शिकायती ई-मेल आईडी अवैध रूप से संचालित डामर यूनिट पर क्राइम ब्रांच का छापा, कार्रवाई की तैयारी