Lanji-Bahr-Paraswada-vote-7-am-news-hindi-india-28169झाबुआ। रिटर्निंग अधिकारी संसदीय क्षेत्र रतलाम ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार लोकसभा उप निर्वाचन 2015 के लिए अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। आज पहले दिन चार अभ्यर्थियो द्वारा नाम निर्देशन फार्म प्राप्त किये गये। आज एक भी अभ्यर्थी द्वारा एक भी नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया। अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र लेने का कार्य 4 नवम्बर तक प्रातः 11 से सायं 3 बजे तक किया जाएगा।लोक सभा उप निर्वाचन के लिये निर्वाचन आयोग के अनुसार 5 नवम्बर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 7 नवम्बर को सायं 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकता है। निर्वाचन लडे जाने की दशा में 21 नवम्बर को मतदान प्रातः 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा और 24 नवम्बर को मतगणना का कार्य शासकीय पोलिटेकनिक काॅलेज झाबुआ में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *