झाबुआ। कलेक्टर डॉ. अरूणा गुप्ता ने घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाए गए व्यावसायियों के जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा जब्त गैस सिलेंडर राजसात करने के लिए आदेश पारित किया है। व्यावसायी दिलीप पिता गरू डामोर, प्रोपा, गुरू ढाबा, औद्योगिक क्षेत्र मेघनगर निवासी पिपलीपाडा तहसील मेघनगर, नरवर पिता अमरसिंह कठोठा प्रोपा, लक्ष टी स्टाल बस स्टंैड मेघनगर, शारदा पति करण परमार, ारूती किराना एवं टी स्टाल फुटतालाब तहसील मेघनगर एवं प्रवीण पिता खातुसिंह चौहान, प्रवीण चाट सेंटर ग्राम थांदला रोड, नौगांवा तहसील मेघनगर द्वारा अनाधिकृत रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने पर जप्त घरेलू गैस सिलेंडर राजसात करने के आदेश जारी किए। Post navigation नाबालिग से बलात्कार , 22 दिन बाद दज॔ हुई एफआईआर तेल-गैस संरक्षण पखवाड़ा 16 से 31 जनवरी तक