झाबुआ। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 17 जनवरी एवं 21 फरवरी 2016 को होगा। अभियान की तैयारियों के लिए सीबीएमओ, बीईई, बीपीएम, बीसीएम, कोल्ड चैन होल्डर एवं स्वास्थ्य सेवकों की कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में सीएमएचओ डाॅ. अरूण कुमार शर्मा, डीआईओ डाॅ.राहुल गणावा, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डाॅ चारण, डीटीओ डाॅ. जितेन्द्र बामनिया सहित संबंधित स्वास्थ्य सेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *