झाबुआ, एजेंसीः जिले में 18 जनवरी एवं 22 फरवरी को पल्स पोलियो अभियान के दौरान 0-5 वर्ष तक के बच्चो को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। अभियान की सफलता के लिए कार्ययोजना बना कर संबंधित विभागों को दायित्व सौपे गये हैं। पोलियों अभियान के लिए बहुद्देश्यीय महिला प्रशिक्षण केन्द्र जिला चिकित्सालय झाबुआ में सोमवार को प्रातः 09 बजे से स्वास्थ्य सुपरवाइजर एएनएम एमपीडब्ल्यू का एवं दोपहर 2 बजे से सेक्टर चिकित्सा अधिकारी एवं आरबीएस के चिकित्सा अधिकारी का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सीएमएचओ डॉक्टर रजनी डावर, एवं जिला टीकाकरण अधिकारी श्री राहुल गणावा ने प्रदान किया। Post navigation संडे को हुई बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर के आदेश पर जांच करने निकला खाद्य विभाग का अमला त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में मतदान के लिए अवकाश घोषित