पारा से राज सरतलिया की रिपोर्ट- गुरुवार को लगने वाला पारा नगर का साप्ताहिक हाट बाजार चोर बदमाश की नजर में है। गत कई हाट बाजार में विभिन्न व्यवसाईयों के साथ बदमाशो द्वारा कई वारदात की जा चुकी है। बावजूद इसके पुलिस द्वारा अभी तक किसी भी वारदात का कोई सुराग नहीं लगा पाई। वही आज फिर हाट बाजार के दिन एक अन्य वारदात हो गई व पल्ली व्यवसाई को रुपयो से भरे झोले पर बदमाशो ने हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7.30 बजे के लगभग नगर के पल्ली व्यवसायी सागरमल पिता नन्दाजी राठौर निवासी बोरी रोड पारा बस स्टैंड के नीचे बने काम्प्लेक्स में अपनी दुकान की शटर का ताला खोल कर घर से लाये रुपयों से भरा झोला दुकान मे रखा व पांच मीटर दूर नीम के नीचे झाबुआ रोड पर अपनी दुकान की पल्ली बिछाने लगे तभी मौका देख कर बदमाश ने दुकान में रखा रुपयों से भरा झोला गायब कर दिया। सागरमल ने बताया कि वे घर से करीब 40 हजार रुपए रख कर अनाज खरीदी करने के लिए लाए थे साथ ही झोले मे दो मोबाइल इंटेक्स का सादा व दुसरा आईटेन का एन्ड्रोयड मोबाइल किमत करी पन्द्रह हजार रुपए के थे। दोनो मोबाइल समेत बदमाश झोला उठाकर ले गए। चोकी पारा पर पदस्थ एएसआई वीरेन्द्रसिह चौहान घटना की सूचना मिलते ही दुकान पर पहुचे व मामले की जानकारी लेकर पंचनामा बना कर अज्ञात के खिलाफ मामले को विवेचना मे लिया है। वही नगर मे कई दुकानों पर चोरियां होने की खबर है। Post navigation भीषण गर्मी में पशु पक्षियों के पानी पिने हेतु टंकीयो का वितरण प्रारम्भ Next Post