जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर जैन मंदिर में जैन समाज पुराणिक परिवार द्वारा आज पर्व पर्युषण के अंतिम दिन सुबह पूजा आरती की गई और शाम को प्रतिक्रमण किया गया। प्रतिक्रमण करने के बाद जैन मंदिर में भगवान मनमोहन पारसनाथ की आरती करने के बाद साल भर में जो भी गलती किसी के प्रति द्वेष के लिए क्षमा याचना करते हैं और एक दूसरे से हाथ जोड़कर मिच्छामी दुक्कड़म बोलते हैं। पुराणिक परिवार द्वारा तपस्या की जा रही है खुशबू जैन 8 एकासना प्रीतेश जैन 7 एकसना और पल जैन 5 एकसना की तपस्या की गई आज प्राचीन जैन मंदिर में मनमोहन पारसनाथ भगवान महाआरती का लाभ नानपुर के पुराणिक परिवार ने लिया है। आज भगवान मनमोहन पारसनाथ की आंगी भी बहुत सुंदर पुजारी नवीन भाई ने बनाई। Post navigation खुला हुआ पानी का होज दे रहा दुर्घटना को न्योता टोल के पास पलटा ट्राला, बड़ा हादसा टला, जाम की स्थिति भी बनी