भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर मेघनगर के ग्राम अगराल की शासकीय माध्यमिक स्कूल पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक केथवास, अजा ब्लाक अध्यक्ष आशीष बघेल, मयंक, कुलदीप, विक्की, कलसिंह, गौरव जैन, प्रदीप पंचाल, जय प्रेमचंद बघेल, गुलाब सिंह खदेडा, धनसिंह आदि पर्यावरण प्रेमियों ने नीम, आम, जामुन, पीपल, नीबू आदि के पौधे लगाए गए और वहां उपस्थित सभी ने संकल्प लिया। ग्राम के हर घर पर पौधा लगाया जाएगा। Post navigation फिल्टर प्लांट में आरओ वाटर के नाम पर 30 रुपए प्रति कैम्फर में बेचा जा रहा सिर्फ ठंडा पानी अज्ञात वाहन ने बाइक युवक को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत