झाबुआ Live के लिऐ ” विपुल पांचाल ” की रिपोर्ट । झाबुआ में संकल्प ग्रुप द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया गया अनूठा कार्य। आज झाबुआ में पर्यावरण संरक्षण को लेकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर दीवारो पर बच्चों द्वारा वाल पेंटिंग बनाई गई ,जिसमे पर्यावरण सरक्षण का सन्देश दिया गया । संकल्प ग्रुप झाबुआ में पर्यावरण को लेकर हमेशा आगे रहा है चाहे पॉलीथिन मुक्त झाबुआ का संकल्प हो या पर्यावरण सरक्षण का कार्य हो आज संकल्प ग्रुप की और से बच्चों को लेकर पर्यावरण बचाने के सन्देश को झाबुआ के लोगो के बीच पहुँचाने का कार्य किया गया । जिसमे ग्रुप की भारती सोनी,ज्योति त्रिवेदी,रागिनी राठौर,शालिनी जैन,नेहा आचार्य,निवेदिता सक्सेना,मुकुल सक्सेना आदि उपस्थित थे।संकल्प ग्रुप और बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए झाबुआ जिला पंचायत के सीईओ अनुराग चौधरी जी भी सपत्नीक पहुचे और बच्चों का उत्साह बढाया । Post navigation सत्संग से दिलों में बदलाव लाया जा सकता है- जगदगुरू कृष्णमणि पर्यावरण जन जागरूकता के लिऐ कल पत्रकार कल्याण परिषद् का आयोजन