झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट- में शुक्रवार तहसील पत्रकार संग व पत्रकार संग परवलिया के सौजन्य से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्त परीक्षण व रक्तदान के लिए शिविर लगाया जाएगा। शिविर में रक्त जांच कर ब्लड ग्रुप का कार्ड निशुल्क बनाकर दिया जाएगा, सभी परवलिया वासी व आसपास के लोग इस शिविर में आकर रक्त परीक्षण करवाए और इच्छुक लोग रक्त दान भी करें। पत्रकार संघ परवलिया के दिनेश बेरागी हरीश पांचाल, गेंदालाल गणावास महेश पाटीदारस मुकेश चौहान ने बताया की थांदला जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी वर्मा व तहसीलदार अर्जुनसिंह राही के मुख्य आतिथ्य में शिविर का शुभारंभ होगा। Post navigation आतंकवाद का इस्लाम से कोई ताल्लुक नहीं- खालिक साहब जिला थोक उपभोक्ता भंडार में भाजपा का बनेगा बोर्ड