शालू मुणिया@परवलिया परवलिया-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व हिन्दू संगठनों द्वारा ग्राम परवलिया में राम मंदिर निर्माण व राष्ट्रीय स्वभिमान की पुनः प्रतिष्ठा अंतर्गत समर्पण निधि संग्रह को लेकर भव्य पैदल भगवा शोभा यात्रा निकाली गई पूर्व से निर्धारित वाहन रैली को स्थगित कर नगर में रामभक्तो द्वारा पैदल ही भगवा रैली का आयोजन किया गया। रैली में कार्यकर्ताओं के द्वारा अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर चल रहे थे और जयश्रीराम के नारे लगाये डीजे वाहन के पीछे नृत्य कर रहे थे। नगर भ्रमण के बाद सभा का आयोजन हुआ जिसमे मुख्य वक्ता श्री सुनील पणदा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ कहा करोड़ो हिन्दुओ के आस्था का प्रतीक मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म स्थान पर भव्य मन्दिर अयोध्या में बनाया जा रहा है जिसमे देश का हर हिन्दू परिवार द्वारा स्वेच्छा ओर उत्साह से धन समर्पण किया जा रहा है। जिससे भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा श्रीराम हमारी आस्था का प्रतीक है। कार्यक्रम को श्री रुस्तम चरपोटा व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खण्ड कार्यवाह श्री कालूसिंह चरपोटा ने भी संबोधित किया। शोभा यात्रा कार्यक्रम में आशीष पटेल, खुशाल सिंगाड़, बसु मईडा, अक्षय पाटीदार, राकेश चरपोटा, श्रवण पाटीदार, सुरेश बैरागी,बालू चरपोटा,दलसिंह रावत प्रथा मुणिया, दिनेश पाटीदार,बहादुर गरवाल,उमेश पाटीदार नितेश पाटीदार दिनेश मुणिया आदि उपस्थित थे। Post navigation भाजपा मंडल का दो दिवसीय पूर्ण वर्ग प्रशिक्षण हुआ संपन्न पंचायत सचिवों ने – सात सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री के नाम स्थानीय विधायक को सौपा ज्ञापन