b9a5झाबुआ लाइव के लिए परवलिया से हरीश पंचाल की रिपोर्ट
गांव की हायर सेकंडरी स्कूल में आनंद उत्सव कार्यक्रम ग्राम पंचायत परवलिया की सेक्टर में किया गया जिसमे ग्राम पंचायत मानपुर-रूपगढ़ के सभी ग्रामीण एवं छात्र छात्राए उपस्थित थे। आनन्द उत्सव कार्यक्रम में कई खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कबड्डी, खो-खो , नींबू रेस, चेयर रेस, निबंध आदि प्रतियोगिता आयोजित कर जीतने वाले विजेताओं खिलाडिय़ों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम, नायब तहसील, सीईओ पीसी वर्मा, परवलिया के स्कूल प्राचार्य एनएस श्रीवास्तव, सरपंच बालू, खुशाल, राजेश मुणिया, मीठुसिंह गणावा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन धर्मेन्द्र जानी ने किया व आभार संतोष माली ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *