झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- कल्याणपुरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम खेड़ी में एक बुजुर्ग की कुएं में डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम खेड़ी के 60 वर्षीय बुजुर्ग मानसिंह जवला सिंगाड़ मंगलवार रात को घर पर नहीं आया, जब सुबह उसके परिजनों ने खोजबीन की तो कहीं पता नहीं चला इसके बाद कुएं में देखा तो लाश दिखाई दी। सूचना पर कल्याणपुरा थाना प्रभारी कौशल्या चौहान फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और लाश को निकालकर पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। Post navigation परवलिया में आनंद उत्सव के दौरान हुए खेल आयोजन टू-लेन-फोर लेन सडक़ बनने की बात निकली सिर्फ “अफवाह”