नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ आज राज्य शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के नाम एक ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ सोहन सिंह कनास को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि विगत 8 मार्च को लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी एक आदेश में 1 अगस्त 2018 को 12 वर्ष की अवधि पूर्ण करने वाले शिक्षकों को नवीन शिक्षण संवर्ग के तहत पदोन्नति एवं क्रमोन्नति दिए जाने संबंधी जो आदेश था उसे निरस्त कर दिया गया है एवं 1 अगस्त 18 के पहले के सेवाकाल की गणना को क्रमोन्नति-पदोन्नति 1 जुलाई 2018 से पूर्व सेवा को स्थगित कर दिया गया है। इस तुगलकी आदेश को निरस्त करने हेतु आज राज्य शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ सोहन सिंह कनास को पूरे विषय से अवगत कराया एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन का वाचन संघ के गजेंद्र सिंह चंद्रावत ने किया ज्ञापन देते समय ईश्वर सिंह रावत महेंद्र सिंह गहलोत कैलाश त्रिपाठी मौजूद थे। Post navigation अनुसूचित जनजाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष चौहान रहेंगे आज से झाबुआ के दौरे पर डॉ विश्वामित्रजी महाराज के अवतरण दिवस को श्रीरामशणम् परिवार में उत्सव के रूप में मनाया