अलीराजपुर लाइव के लिए जोबट से सुनील खेड़े की रिपोर्ट जोबट नगर में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया जिसमें स्वयंसेवकों द्वारा पूरे नगर में अनुशासन एवं कदमताल करते हुए निकले जिसमे ध्वज वाहिनी और संघघोष आकर्षण का केंद्र रहा। संचलन के पूर्व धार विभाग के शारीरिक प्रमुख श्याम काग ने अपने उदबोधन में कहा कि संघ के स्थापना दिवस के रूप में प्रतिवर्ष दशहरे के दिन पथ संचलन निकाला जाता है और हिंदुत्व या हिन्दू समाज को तोड़ने के लिये जो षड्यंत्र निधर्मियो द्वारा किये जा रहे है उसे प्रत्येक स्वयं सेवको को समझना होगा एवं उससे निपटने के लिए हिन्दू समाज को संगठित करने का कार्य करना होगा। मंच पर धार विभाग प्रचारक राजेन्द्र टवली, प्रताप डावर, एवं अलीराजपुर जिले के महासंघ चालक उपस्थित थे । इस बार जोबट विधानसभा से विधायक की दावेदारी कर रहे इन्दरसिंह चौहन, मुकाम डावर, कलम सिंह क्लेश ने भी पथ संचलन में लिया हिस्सा Post navigation रावण दहन को लेकर संस्पेंस बरकरार इस बार समाजसेवी गायत्री शक्ति पीठ के संस्थापक कर सकते है 52 फिट रावण का दहन मास्टर राणा की भजन संध्या 24 अक्टूबर को