राहुल राठौड़, जामली स्थानीय पत्रकार संघ द्वारा बैठक एवं मिलन समारोह का आयोजन स्कूल प्रांगण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय भटेवरा, मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच अम्बाराम वसुनिया, विशेष अतिथि में उपसरपंच मनीष भंडारी, स्कूल प्राचार्य ओंकारसिंह मेड़ा, ब्रजभूषण सिंह राठौर, गुलाबचन्द्र पाटीदार, मोहन पडियार मंच पर मौजूद थे। अतिथियों का स्वागत जिला युवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष लोकु परिहार ने किया व जिले से पधारे विशेष अतिथि के रूप म मनोज चतुर्वेदी उपस्थित थे। उसके बाद गांव जमली के पत्रकार द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर ओंकरसिंह मेड़ा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों का मनोबल ऊंचा रहे क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार काफी मेहनत क्षेत्रों में करते है और क्षेत्रों के अपने गांव की समस्या उजागर करते हैं। अगर ऐसे आयोजन होते रहते है तो ग्रामीण पत्रकारों में किसी भी प्रकार के समाचार लगाने में निडरता आ जाएगी। कार्यक्रम का संचालन हरिशंकर पंवार ने किया आभार जामली पत्रकार संघ ने माना। बैठक में रायपुरिया, बनी, रामनगर, बरवेट, सारंगी, बामनिया, खवासा, कल्याणपुरा आदि स्थान से पत्रकार उपस्थित हुए। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात स्वल्पाहार एवं उपहार बाहर से आए पत्रकारों को जामली पत्रकार संगठन के द्वारा वितरित किए। नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी Post navigation अपने ही शत्रु बनते है और नुकसान पहुंचते हैं, हमें आपस में मिलजुलकर प्रेमपूर्वक रहना चाहिए, प्रेम परमात्मा का रूप है : संत कमलकिशोरजी नागर जिले का नाम रोशन करने वाले चैम्पियन का किया भव्य स्वागत