भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर ‘ईद आई खिल गई कलियां दिले नाशाद की हर तरफ से आवाज आती है मुबारकबाद की।’ उक्त नजारा इद उल फितर पर डाक बंगले में भारतीय पत्रकार संघ द्वारा आयोजित ईद मिलन समारोह में देखने को मिला। भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक सलीम शेरानी की अध्यक्षता में थाना प्रभारी मेघनगर आरती चराटे, वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम प्रजापत, कवि निसार रंभापुरी ने कविता के माध्यम से तो डॉक्टर अयुब ने हदीस का हवाला देते हुए एकता और भाईचारे की बात कही। इस अवसर पर डॉक्टर किशोर पडवाल, भरत मिस्त्री, प्रकाश भंडारी, अनूप भंडारी आदि ने अपनी बात रखी। इस अनेखे कायकम को खूब सराहना हुई। इस अवसर पर बोहरा समाज से अली असगर बोहरा, पुलिस विभाग के झाला साहब, पत्रकार रहीम शेरानी, भूपेंद्र बरमंडलिया, सुमित जैन, मनीष नाहटा जैन, निसार शेरानी, जियाउल हक कादरी, कयूम खान, राजेश भंडारी, प्रकाश प्रजापति, संजय श्रीवास, गणेश प्रजापत, युसूफ शेरानी, जयेश झामर, जाकीर शेख आदि मौजूद थे। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन निलेश भानपुरिया ने किया व आभार रहीम शेरानी ने माना। ) ) Post navigation भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा, लाखों की लागत से निर्मित होने वाला पुलिया पूर्व गृहमंत्री उमाशंकर गुप्ता में ने अल्प प्रवास पर पहुंचे नगर कहा : कुछ ही दिनों की मेहमान है मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार