झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से कौशल राज सोनी की रिपोर्ट- पत्रकार संघ द्वारा बुधवार को स्थानीय रामदल अखाड़े में दीपावली मिलन तथा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक कलसिंह भाबर, जयंत सिंघल, पुरुषोत्तम प्रजापति, नगर परिषद अध्यक्ष ज्योति नटवर बामनिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता तथा मोहन संघवी अध्यक्ष पत्रकार संघ मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे। धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय सुरेशचंद्र पूरणमल जैन, राजेश रिंकू जैन, नटवर बामनिया, हितेश पडियार, राकेश मेहता, अशोक केवट, शांति सोलंकी पार्षद, कलसिंह भूरिया पार्षद, सुमित जैन, राकेश शर्मा, कनकमल हटीला, कनु काका, दिलीप देवाणा का सम्मान किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं सरकारी अस्पताल के चिकित्सक शैलेक्षी वर्मा, स्टाफ नर्स अनीता मोटवानी तथा स्वीपर बालू काका सम्मान किया गया। निजी क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा तथा रक्तदान करने वाले डॉक्टर किशोर पडवाल का भी बहुमान हुआ। पुलिस विभाग से टीआई जयराम बरडेए प्रधान आरक्षक फतेसिंह आरक्षक भारत सिंह से प्रधान आरक्षक दिनेश चंद्र मीणा आरक्षक संदीप जॉन, आरक्षक मनजीत कुमार जीआरपी से टीआई सुरेश बलराज तथा प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश पाटीदार का सम्मान किया गया। विद्युत वितरण कंपनी के सर्वश्रेष्ठ लाइनमैन शिवचरण बाथम, नागेश हटीला, प्रकाश चौहान खेल प्रोत्साहन की दृष्टि से शक्ति क्लब के दिलीप प्रजापत, नरेंद्र प्रजापत सामाजिक एवं जीव दया के क्षेत्र में कार्य कर रहे डॉ सुरेश गौड़,धर्मेंद्र पाटीदार, संजय चंडालिया, सुजानमल बाफना, प्रेमलता भट्ट नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर परिषद के सफाई कर्मचारी कीर्तन मगन, गोवर्धन रमेश, सोनी बाई बसोड़, उषा डामोर का भी सम्मान किया। इस दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष मुकेश मेहता उद्योगपति जयंत सिंगल तथा वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम प्रजापति ने पत्रकार संघ के सकारात्मक कार्यों की सराहना करते हुए इसे एक अनुकरणीय पहल बताया। क्षेत्रीय विधायक कल सिंह भाभर ने इस तरह के आयोजनों को नवाचार बताते हुए इसे प्रशासन सरकार और जनता से जुड़ाव की कड़ी बताया। Post navigation धूमधाम से मनाया गुरु नानक जयंती पर्व, महाआरती-भंडारे में जुटे समाजजन ‘नर सेवा नारायण सेवा’ की तर्ज पर मुक्तिधाम पर युवाओं ने चलाया सफाई अभियान