भूपेेंद्र बरमंडलिया मेघनगर मेघनगर के ग्रामीण अंचल पलवाड में पत्रकारिता का अलख जगाने वाले युवा पत्रकार स्व.देवीसिंह भूरिया की प्रथम पुण्यतिथि पर मेघनगर पत्रकार संघ व भारतीय पत्रकार संघ द्वारा स्थानीय रेस्ट हाउस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इस आयोजन में सर्वप्रथम स्व.देवीसिंह भूरिया के जनहित के कार्यो तथा उनके व्यक्तित्व के बारे मे उपस्थित समस्त पत्रकार साथियो द्वारा अपने विचार व्यक्त किए, साथ ही 2 मिनिट का मौन रखकर स्व.भूरिया को श्रद्धांजलि दी गई , इस अवसर पर सलीम शेरांनी , नीलेश भानपुरिया, दशरथ सिंह कट्ठा , भूपेंद्र बरमंडलिया , सुनील डाबी, रहीम शेरांनी ,सुमित जैन , मनीष जैन , जयेश झामर, फारूक शेरांनी,सुमित मुथा सहित नगर के पत्रकार साथी व स्वर्गीय देवी सिंह के परिजन नानूराम भूरिया एवं मानसिंह भूरिया मौजूद थे। Post navigation मोरवी में मारे गए पीडि़त परिवार के घर पहुंच शोक संवेदना प्रकट कर विधायक ने दी अंत्येष्टि राशि दशा माता की आराधना के बाद जुलूस निकालकर किया विसर्जन