विजय मालवी, बड़ी खट्टाली 

घर की दशा सुधारने के लिए शहर सहित ग्रामीण अंचल में दशामाता की स्थापना कर दस दिवसीय महोत्सव मनाया गया। जिसमे संजय व महेश प्रजापत के यहाँ पर दशा माता का पूजन किया गया था। दशा माता की आराधना के बाद जुलूस निकालकर विसर्जन किया।जिसका समापन रविवार को धूमधाम से हुआ। जुलूस के रूप में श्रद्धालु माता का विसर्जन करने निकले। बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं विसर्जन में शामिल हुए बैंडबाजों व डीजे के साथ नृत्य करते हुए सुख समृद्धि की कामना भी की गई। चल समारोह गांव के प्रमुख मार्गो से होता हुआ हथनी नदी घाट पर पहुंचा वही हथनी नदी घाट पर माता का विसर्जन किया गया। जुलूस में संजय प्रजापत, कमलेश प्रजापत, तरुण प्रजापत, भुरू प्रजापत, मिथुन व बिट्टू प्रजापत कार्तिक हितेश सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *